
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल घाट में प्रतिदिन शाम के बाद जाम लगना आम बात हो गई है प्रतिदिन की भांति आज शुक्रवार की शाम अंधेरा होने के बाद से ही केशकाल घाट में जाम की स्थिति बनी हुई है ट्रकें रुक-रुक कर सरक रही है। जगदलपुर से रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर ट्कों की भारी संख्या के कारण कुछ ही देर में कई किलोमीटर लंबे जाम के कारण यात्रीगण एवं अपनी व्यक्तिगत वाहन से सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।शुक्रवार शाम से लग रहे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है एवं जाम खुलवाने का अथक प्रयास कर रहा है फिलहाल गाड़ियां रुक-रुक कर सरक रही है अगर आप भी केशकाल घाट होते हुए रायपुर की ओर या जगदलपुर की ओर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान l जगदलपुर में कल शनिवार को बस्तर ओलंपिक का समापन होना है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने के कारण कई वी वी आई पी का काफिला रायपुर से जगदलपुर की ओर निकला है जिसमें से अधिकतर वी वी आई पी इस जाम में फंसे हुए हैं एवं उनकी गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।


