
केशकाल/विश्रामपुरी/महफूज़ अली–विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था जिसके बाद कोंडागांव पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था और कातिल की तलाश तेज कर दी थी मृत व्यक्ति कलार समाज से था और समाज के लोगों ने थाने में आकर मांग रखी थी कि तत्काल कातिल को पड़कर उसके अंजाम तक पहुंचाया जाए अंततः पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । कुरूभांट निवासी श्यामलाल नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सर को भी प्राप्त कर लिया है, कुरुभांट तालाब के पास कटे सर को जमीन में दबाकर छुपा दिया गया था, वही कत्ल के बाद जी मोटरसाइकिल में कटे सर को घटनास्थल से कुरुभाट लाया गया था वह मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है कातिल से गहन पूछताछ की जा रही है एवं जिला पुलिस प्रशासन प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आगे की जानकारी प्रदान करेगा।कातिल के छोटे भाई रामू राम को पुलिस तलाश कर रही है जिसने हत्या के समय वीडियो बनाया था।

