विधायक नीलकंठ ने चार साल से लटके, नवीन शासकीय महाविद्यालय कार्य प्रारंभ करने| किया भुमिपूजन|

नीलकंठ टेकाम ने कहा यह हमारे लिए गौरव का पल

महफूज़ अली/केशकाल–विश्रामपुरी में कई वर्षो से कालेज खोलने की मांग चल थी जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह जी ने अपने अंतिम कार्याकाल के समय घोसणा किये थे जिसे पिछले 4 वर्ष पहले अमल में लाया गया और कालेज प्रारम्भ किया गया जिसे अभी तक वर्तमान में आई. टी.आई. भवन में संचालित किया जा रहा है!लेकिन वर्तमान में विधायक मा.नीलकंठ टेकाम जी के सक्रियता के चलते जमीन आबाँटन किया गया जिसके तहत तत्परता दिखाते हुए इस कालेज भवन बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ का बजट मिला! जिसका कार्य प्रारम्भ करने के लिए मुख्य अतिथि बतौर मा.विधायक नीलकंठ टेकाम जी पहुंचे थे साथ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मा.सेवक राम नेताम जी, श्रीमति सुशीला नेताम सरपंच विश्रामपुरी (अ), श्री किशन पाण्डे जी पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्री मति पुष्पा चांदेकर सरपंच विश्रामपुरी (ब),सुश्री अनिता नेताम भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री अंजोरी नेताम भाजपा जिला मंत्री,मनाराम मरकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री धनीराम मरकाम ग्राम पटेल, धनराज मरकाम गायता मौजूद रहे! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मा.दुखाराम मरकाम जी कर रहे थे! इसी क्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों का कालेज के छात्र-छात्राओं ने मांदरी नृत्य की थाप एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया! इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मा.विधायक नीलकंठ टेकाम जी के साथ पटेल,गायता,पुजारी एवं जनप्रतिनिधि, कालेज के प्राचार्य एवं व्याख्याता शिक्षक तथा सम्बंधित ठेकेदार के मौजूदगी में कार्य प्रारम्भ करने लिए के भुमिपूजन किये!उसके उपरांत मंच पर सभी मंचासिन अतिथियों को बुके एवं फूलमाला के साथ पुनः स्वागत कार्यक्रम किये गए उसके बाद सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा. दुखाराम मरकाम जी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम क्षेत्र के विधायक मा. नीलकंठ टेकाम जी का कम समय में भवन की राशि स्वीकृत कराने के लिए धन्यवाद किया!इसी तारतम्य में मंडल अध्यक्ष मनाराम मरकाम जी ने कहते नहीं, करते है! हमने बनाया, हम ही सवारेंगे का नारा बुलंद किया!उसके उपरांत जिला अध्यक्ष मा. सेवकराम नेताम जी ने अपने उद्बोधन में कहाँ की अब हमें दूर दराज कालेज जाने का आवश्यकता नहीं पड़ेगी अब समय की बचत के साथ घर का भी काम किया जा सकता है!

यह हमारे लिए गौरव का क्षण- विधायक
नवीन शासकीय महाविद्यायल के कार्य प्रारंभ भूमिपुजन के कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहाँ की यह हमारे लिए गौरव का क्षण है जिसके हम आज सभी साक्षी बन रहे है यह जनता की बहुप्रतिक्षित मांग थी जिसके लिए आज हमारे सवेदन शील मुख्यमंत्री मा.विष्णुदेव साय जी ने शीघ्रता दिखाते हुए भवन के लिए राशि स्वीकृत की और आज से ही कार्य की शुरुवात हो रहा है जो की अगले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जायेगा आज हम रजत जयंती के स्वर्णिम पल,सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी एवं गौरव दिवस के समय में इस कार्य की नीव रखी है आज हमारे देश के प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने इस देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले कर चल रहे है जिसके लिए सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास का नारा को बुलंद कर आगे बढ़ रहे है! जिसमे हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए! आगे कहाँ की आज हमें जिस जगह पर देख रहे हो,हो सके 2047 में आप में से कोई उस जगह में रहेंगे! कार्यक्रम का समापन सबका आभार व्यक्त करते हुए वहाँ के प्राचार्य मार्गया सर ने किया!
इस दौरान रविन्द्र पाण्डे, जीवनदास मानिकपुरी, सुकदास मरकाम,शम्भुनाथ चान्देकर, लखन नेताम, रमेश प्रधान, चिंता पटेल, शंकर मरकम, विवेक चांदेकर,बीरेंद्र बघेल, रोशन सिन्हा, गौरव शार्दुल, रामुराम मरकम, अर्जुन मरकाम, प्रभु नेताम,लवेश सिन्हा, देवीलाल कोर्राम, रमेश नेताम,नेमी पाण्डे,शांति मरकाम,चंद्रकला सोनी, पुष्पा सोनी, प्रमिला जैन,अनुराधा बैध,शिवलाल मरकाम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं आश्रम एवं कालेज के छात्राए, अधिक्षिका, व्याख्याता तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे!

Leave a Comment

और पढ़ें