केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है मातेंगा पहुंचकर जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए मातेंगा वह ग्राम है जहां कुछ वर्ष पहले तक जाना चैलेंज हुआ करता था लेकिन विधायक नीलकंठ टेकाम के कोंडागांव कलेक्टर रहते काफी विकास हुआ, आज आवागमन का रास्ता सुगम हुआ जिसके चलते आज जोन स्तरीय बाल क्रिया प्रतियोगिता मातेंगा जैसे ग्राम में संभव हो पा रही है। विधायक नीलकंठ टेकाम के मातेंगा पहुंचते ही ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया, विधानसभा के इतने दूरस्थ ग्राम पर अपने विधायक को पाकर ग्रामीण अभिभूत हुए एवं ग्रामीणों ने अपने विधायक का आत्मीय स्वागत किया, केशकाल विधायक लगातार विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरे कर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे हैं एवं उनकी समस्याओं को समझ कर उसके निराकरण के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं विधानसभा में नीलकंठ टेकाम ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिसकी मांग वर्षो पुरानी रही थी, नीलकंठ टेकाम कोंडागांव जिले के कलेक्टर रहते हुए भी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में काफी काम कर गांव को मुख्य धारा से जोड़ा था विधायक बनने के बाद भी नीलकंठ टेकाम पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर वहां की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर दूरस्थ ग्रामों की तस्वीर बदल रहे हैं।



