
केशकाल /सुमन गावड़े–विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम ने आज जामगांव में निर्माणाधीन 132 केवी पावर हाउस के कार्य का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके
विधायक श्री टेकाम ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण होने पर किसानों को सिंचाई व घरेलू उपयोग हेतु पर्याप्त व सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र का कृषि व आर्थिक विकास और अधिक प्रगति करेगा
उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण व अवलोकन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण हो सके।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



