मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17नवंबर को आयेंगे कोंडागांव।बूढ़ा देव महोत्सव और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल ।

कोंडागांव/सुमन गावड़े–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 17नवंबर सोमवार को कोंडागांव में विकास नगर मैदान में आयोजित बूढ़ा देव महोत्सव और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 12711.92 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों के कुल 61 कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 4345.88 लाख रूपए के कुल 35 लोकार्पण कार्य और 8366.04 लाख रूपए के 26 शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्य शामिल है। साथ ही विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें