25अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अर्धशासकीय स्कूलों के बच्चों की छूटी।सरकार ने किया आदेश जारी।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते अलग-अलग नेताओं ने शासकीय एवं अर्ध शासकीय स्कूलों के बच्चों की, गर्मी छुट्टी करने की मांग की थी छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री वर्तमान रायपुर सांसद बृज मोहन अग्रवाल ने भी सरकार से निवेदन किया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द ही स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी जाए अब सरकार ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल से 15 जून तक छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी स्कूलों के बच्चों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है यह आदेश स्कूली बच्चों के लिए है शिक्षकों की छुट्टी का आदेश फिलहाल जारी नहीं किया गया है देखिए आदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें