सोमवार 17मार्च से शुरू हो रही 5वीं 8वी की बोर्ड परीक्षा।केशकाल विकासखंड में तैयारी पूरी।

केशकाल/महफूज अली–राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पांचवी आठवीं की परीक्षाओं को बोर्ड के रूप में  लेने का निर्णय किया है। जिसके लिए केशकाल विकास खंड में समस्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है एवं उनके केंद्र अध्यक्ष को नियुक्त कर दिया गया है।

विकासखंड अंतर्गत 5वीं में 1572 तथा आठवीं में 1618 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है।परीक्षा के संबंध में केंद्र अध्यक्षों की बैठक संकुल प्राचार्य ने ली है।

प्रश्नपत्र थाने से केंद्र तक उपलब्ध संकुल प्राचार्य कराएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें