
केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक की भंवरदीग नदी रेत माफिया के लिए जीवनदायिनी साबित होती जा रही है पिछले कुछ वर्षों से रेत माफिया भंवरदिग नदी पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं, पिछले 3 सालों से रात्रि को 15– 20 हाइवा से भंवरदीग नदी की रेत निकालकर उड़ीसा राज्य में बेची जा रही है सेंट्रल गवर्नमेंट के प्रोजेक्ट भारतमाला रोड जिसका दो फेस छत्तीसगढ़ को टच करता है उसमें लगने वाली हजारों ट्रक रेत की पूर्ति भी बड़ेराजपूर के भंवरदिग नदी से पूरी की जाती रही है
लगातार सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया है कि भंवरदीग नदी से बड़ी मात्रा में रेत माफिया के द्वारा रेत निकाली जा रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है बड़ेराजपुर ब्लॉक के निवासियों का कहना है कि जिस रफ्तार से रेत निकाली जा रही है आने वाले दिनों में लोकल निवासियों को मकान बनाने एवं अन्य कार्यों के लिए रेत की कमी के चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है
पूर्व में जब कुछ पत्रकारों ने रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा था तो पत्रकारों को रोक कर रेत माफियाओं के द्वारा हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई थी अखबारों में एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह मुद्दा काफी छाया रहा प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही न होने के कारण लेकिन इस हादसे के बाद रेत माफियाओं की हौसले और बुलंद हो गए हैं पूर्व में रात्रि के समय ररेत निकाली जाती रही थी लेकिन अब दिन के उजाले में भी रेत माफिया के द्वारा रेत निकालकर उड़ीसा राज्यों में बेची जा रही है
बड़ेराजपुर ब्लॉक के निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस ओ तुरंत ध्यान देकर रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगानी चाहिए।
कुछ दिनों पूर्व बड़ेराजपुर ग्राम में सैकड़ो ग्रामीणों ने मिलकर रेत माफिया की हाईवे को अवैध परिवहन करते रोक लिया था जिसे बाद में पंचनामा बनाकर सरपंच एवं कोटवार को रेत माफिया की गाड़ी एवं ड्राइवर को दे दिया गया था रात्रि करीब 2:00 बजे रेत माफिया ने सरपंच एवं कोटवार से अपनी गाड़ी एवं ड्राइवर दोनों को छुड़ा लिया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पूर्व में पास हुए इंदिरा आवास के निर्माण का कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं लेकिन रेत की कमी के चलते इंदिरा आवास भवनों का समय पर पूर्ण होना मुश्किल लग रहा है प्रशासन को एवं खनिज विभाग को इस और विशेष ध्यान देकर रेत माफियाओं के ऊपर कारवाई कर छोटा ट्रैक्टर के माध्यम से इंदिरा आवास के लिए रेत पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
बड़ेराजपुर ब्लॉक के निवासियों की वर्षों से लंबित मांगों को स्वीकार करते हुए पूर्व की सरकार ने कुछ कच्ची सड़कों को डामरीकरण करने का कार्य किया था लेकिन रेत माफियाओं ने उन निर्माण की गई डामरीकरण सड़क को भी बर्बाद कर दिया है धामनपुरी से गमरी की ओर जाने वाली जो उड़ीसा राज्य को जोड़ती है अगर आप सड़क से गुजरे तो जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं छोटी कारों को उस मार्ग से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है प्रशासन ने करोड़ों की लागत से उक्त सड़क का निर्माण कार्य करवाया था लेकिन रेत माफियाओं ने करोड़ों की लागत से बनी सड़क को बर्बाद कर दिया।
अब सभी प्रशासन की ओर टकटकी लगाकर देख रहें है कि इस पर क्या कार्यवाही होती है।

