धनतेरस कल, बाजारों में पसरा सन्नाटा, दुकानदार कर रहे ग्राहकों का इंतजार।

ग्रामीण बाजारों में दीपावली की खरीददारी बढ़चढकर कर रहे है लोग।

ऑनलाइन शॉपिंग का भी बाजारों में पड़ा है असर गांवों में भी लोग करते है ऑनलाइन खरीददारी।

धनतेरस कल बाजारों में ग्राहकों की कमी दुकानदार कर रहे ग्राहकों का इंतजार।
मोबाइल ,कपड़े,ज्वेलरी,बर्तन, सभी दुकानों में इस बार, प्रतिवर्ष की तुलना में कम हुई है खरीददारी।

केशकाल महफूज अली –इस साल 2024 की दीपावली व्यापारियों के लिए कुछ ठंडी ठंडी दिख रही है दीपावली त्यौहार इतने नजदीक आ जाने के बाद भी शहर में सन्नाटा पसरा पड़ा है दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में समान सजा कर रखे हैं लेकिन ग्राहक नदारद है किसी भी दुकानदार से बात करने पर उनके द्वारा यही कहा जा रहा है कि इस बार की दीपावली कुछ सूनी-सूनी है शायद गांव में धान की फसल कटने पर है, अधिकतर ग्रामवासी खेतों पर काम कर रहे हैं या फसल आने का इंतजार कर रहे हैं इसलिए शायद इस बार की दिवाली सूनी सूनी है दुकानदारों एवं व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे एवं दीपावली की रौनक बढ़ेगी प्रत्येक वर्ष व्यापारी अपनी दुकानों में भरपूर सामान खरीद कर रखते हैं ताकि ग्राहकों को नए-नए सामान मिल सके इस बार की दीपावली में जहां पटाखे की दुकान भी सुनी पड़ी है वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है कुछ दुकानदार तो बोहनी को भी तरस रहे हैं वहीं कुछ दुकानदार के यहां इक्का दुक्का ग्राहक आ रहे हैं आने वाले दिनों में उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के त्यौहार में खरीदारी अच्छी होगी एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें