
महफूज़ अली केशकाल–दीपावली त्यौहार के चलते केशकाल के एसडीएम अंकित चौहान ने एसडीओपी पुलिस धनेश्वरी एवं टीआईं संग नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकालकर भ्रमण किया एवं व्यापारियों को दीपावली त्यौहार के चलते आवश्यक दिशा निर्देश दिए
त्यौहार में लगने वाली दुकानों के लिए एसडीएम केशकाल ने निर्देश जारी किया है की दुकान नेशनल हाईवे से 30 फीट अंदर लगाई जावे एवं दुकान के सामने आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों को व्यवस्थित रूप से रखवाने की जिम्मेदारी भी व्यापारियों की होगी सरकारी आदेश का के पालन की अवहेलना करने पर व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी एसडीएम केशकाल ने नगर पंचायत कम को दिए हैं।
नगर पंचायत केशकाल ने गाड़ी के माध्यम से एलाउंस भी पूरे नगर क्षेत्र में करवाया है कि व्यापारी अपनी दुकानों का सामान रोड से 30 फीट अंदर लगावे एवं सामानों को भी अंदर रखें।आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों को भी व्यवस्थित तरीके से दुकानदार रखवाएं।आदेश का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्यवाही नगर पंचायत केशकाल की तरफ से की जावेगी।


