पुलिस अधीक्षक कोंडागांव ने सुरक्षा में चूक के कारण केशकाल के तीन आरक्षकों को किया निलंबित।

जुनैद पारेख/केशकाल–

एस पी कोंडागांव ने सुरक्षा में चूक के कारण केशकाल के तीन आरक्षकों को किया निलंबित।

केशकाल पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के दो निवासियों को 36.240 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जगदलपुर जेल ले जाते वक्त बस से एक आरोपी फरार हो गया था, फिलहाल फरार आरोपी की तलाश केशकाल एवं कोंडागांव पुलिस कर रही है वहीं उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए कोंडागांव जिले के एसपी वाय अक्षय कुमार ने तीन आरक्षक धीरेंद्र शोरी, आरक्षक बुधराम नेताम, एवं आरक्षक विजय नेताम, को सुरक्षा में चूक के मामले में सस्पेंड कर उनका मुख्यालय सस्पेंड की अवधि में कोंडागांव रक्षित केंद्र कर दिया है।
फरार आरोपी कोरापुट उड़ीसा निवासी की पताशाजी में केशकाल एवं कोंडागांव पुलिस गांव गांव घूम रही है।उक्त गांजा तस्करी मामले के विवेचना अधिकारी हेमंत देवांगन एस आई केशकाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें