

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल के प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश माल के ओनर राजू राठी ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में निर्विरोध मंत्री पद के लिए चुना गया है राजू राठी के निर्विरोध मंत्री पद पर चुने जाने पर केशकाल नगर में हर्ष का माहौल है राजू राठी सक्रिय राजनेता एवं व्यापारी हैं उनके बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर केशकाल नगर एवं आसपास के क्षेत्र को लाभ मिलेगा राजू राठी के प्रयास पर बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी केशकाल घाट एवं घाट के वैकल्पिक बायपास व बस्तर संभाग की समस्याओं के लिए सांसद बस्तर महेश कश्यप जी के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजेंगे जिससे आने वाले दिनों में केशकाल घाट की समस्या एवं नगर के व्यापारियों की समस्या का समाधान होने की संभावना है राजू राठी के इस पहल पर नगर वासियों में हर्ष का माहौल है।

