
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल नगर की प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान जगदीश मॉल के ओनर राजू राठी एवम नंद किशोर राठी के द्वारा उनके दिवंगत पिताश्री स्वर्गीय जगदीश प्रसाद राठी जी की स्मृति में पिछले दो वर्षों से शिक्षक दिवस के दिन केशकाल विधानसभा के सम्मानित शिक्षकों के सम्मान का आयोजन पिछले दो सालों से किया जा रहा है इस वर्ष भी जगदीश मॉल में शिक्षकों का सम्मान किया गया शिक्षक श्री रोहित पटेल सर श्री राजोरिया सर श्री एस एन नाग श्रीमती श्यामा नेताम का सम्मान जगदीश मॉल के ओनर श्री राजू राठी एवं नंदू राठी के द्वारा एवं प्रतिष्ठा के समस्त कर्मचारियों के द्वारा किया गया। जगदीश मॉल के ओनर श्री राजू राठी जी के प्रयास की समस्त नगर में सराहना की जा रही है ।


