
केशकाल/महफूज़ अली–रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस का फरसगांव के पास मसूकोकड़ा में एक्सीडेंट होने की सूचना मिल रही है। बस का टायर फट जाने से बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी सूचना के अनुसार बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर की मौत हो चुकी है एवं बहुत सारे यात्री घायल हुए हैं।
इन दिनों भीषण गर्मी के चलते अक्सर लंबी दूरी के वाहनों के टायर के फटने की घटना देखने को मिल रही है बस का टायर फटने की सूचना मिलने के बाद अब बाकी बसों की फिटनेस पर भी सवाल उठने लगे हैं।






