ओवरलोडेड वाहन बनती है जाम का कारण।यातायात नियमों की अनदेखी

केशकाल। आज शाम केशकाल हाईवे से गुजर रही ये वाहन दुर्घटना को दस्तक दे रही है साथ ही जाम की समस्या का कारण भी बनती है।जगदलपुर से आने वाली इस ओवरलोडेड वाहन केशकाल घाट के जाम के लिए भी जिम्मेदार बनती है।मालवाहक इस वाहन में ऊंचा सामान रखा है जबकि पिछला हिस्सा 12फिट खाली है जो दूर से दिखाई नही देता जिससे दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता।

वही यातायात नियमों की अनदेखी करते ऐसे कई वाहन आए दिन देखने को मिलते है परंतु नियमित पेट्रोलिंग नहीं होने के चलते ऐसे वाहनों को एंट्री मिल जाती है।

आज शहर में इस वाहन की ऊंचाई अधिक होने से कई तार एवम पेड़ की शाखाएं टूटते बचे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कल भी ये वाहन इस मार्ग से कांकेर की ओर रवाना हुई थी।

Leave a Comment

और पढ़ें