केशकाल मंडल में लोकसभा चुनाव के लिए”मंडिया पेज़ पर चर्चा” की हुई शुरुवात

केशकाल/महफूज अली :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केशकाल मंडल के कोहकमेटा शक्तिकेन्द्र के गौरगांव ग्राम में शुक्रवार को भाजपा का कार्यक्रम ‘मड़िया पेज चर्चा’ शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी टिकेश्वर जैन व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व मोदी की गारंटी के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण युवाओं के साथ चौपाल लगाकर गर्मी के असर को कम करने मड़िया पेज का आनन्द लेते हुए महिला, पुरुष व नए मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा को वोट देने का अपील की गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, अजय मिश्रा, नवल मरकाम, भूपेश सिन्हा, कृष्णदत्त उपाध्याय, सोनू कश्यप, ललित शर्मा, घनश्याम यादव, सत्येंद्र भेड़िया, कमलेश सिन्हा, रोशन सिन्हा, तेजस सिन्हा, रुपेश सिन्हा, देवा पांडे, पुखराज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें