
कोण्डागांव जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा का पाठ्य पुस्तक निगम में स्थानांतरण के पश्चात 14वें जिला पंचायत सीईओ के रूप में श्री नीलम टोप्पो ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते हुए नीलम टोप्पो ने कहा कि शासन के विकास कार्यों को पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इन कार्यों में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करना उनका लक्ष्य है। इसी तरह विकास कार्यों को पूर्ण करने के साथ विकास कार्यों की निरंतर गति भी बनाए रखेंगे।

