
केशकाल/महफूज अली–केशकाल ब्लॉक के संकुल कोहकमेटा एवम संकुल गुड़रिपारा के संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में केसकाल के विधायक श्री नीलकंठ टेकाम निर्वाचित होने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के समापन मौके पर उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ाया एवं उनहोने कहा कि अब चुनाव हो चुके हैं बीजेपी एवं कांग्रेस छोड़ अब काम पर लग जाओ मैं सबका विधायक हूं मुझसे बात करने में किसी भी प्रकार का संकोच ना करो ,बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षकों को भी दिशा निर्देश दिए उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए स्कूलों में कलर हाउस बनाने एवं बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटीज में भाग लेने प्रोत्साहित करने कहा।
नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस की रुप में मनाए जाने के बारे में भी बताया 25 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं मरीजों से मुलाकात की जाएगी एवं 25 दिसंबर की ही शाम के 4:00 बजे केशकाल नगर के विकास एवं केशकाल की घाटी में लगने वाले जाम एवं घाट को पुनः फूलों की घाटी बनाने के लिए सब ब संगठन प्रमुखों नगर पंचायत एवं सभी पार्टियों के नेताओं को एसडीएम कार्यालय में आमंत्रित किया है । बैठक को विधायक श्री नीलकंठ टेकाम संबोधित करेंगे।
नीलकंठ टेकाम विकसित भारत विकास यात्रा के बारे में भी ग्रामीणों को बताया उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत विकास यात्रा हर ग्राम पंचायत में पहुंचेगी यहां पर आप इंद्रा आवास एवं उज्जवला योजना एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं विकसित भारत विकास यात्रा में अलग-अलग बिमारियों का निरीक्षण कि आप करवा सकते हैं और सभी को विकसित भारत विकास यात्रा में भाग लेने को कहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल सरपंच प्रधानचेरा जनपद सदस्य प्रधानचेर्र रामलाल सलाम मनसुख भूरठ अनिल उसेंडी पर्षद केशकाल पत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष कोंडागांव एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

