भंडारपाल में संकुल खेल का समापन हुआ,देवचंद मातलाम पहुंचे फाइनल मैच देखने

केशकाल।प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर झरनों के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र कुएं मांरी के भंडारपाल में संकुल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द मातलाम,जनपद सदस्य प्रमिला गोटा के द्वारा हुआ। संकुल केंद्र बावनीमारी एव कुएमांरी अंतर्गत सभी शालायो के बच्चे इस स्पर्धा में भाग लिया तथा मुख्य अतिथि द्वारा पुरुष्कृत किया गया।

मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चो ने दी जिसने सबका मन मोह लिया।ग्रामीण जनों ने खेलो का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर कोलूराम मंडावी सरपंच रावबेडा,जगदीश हिडको, तीजऊ कावड़े , जय सिंह हिड़को,चेतुराम पोया,गुरुचरण मंडावी,मनीराम गोटा,मालसाय कोरेटी, सोप सिंह कावडे मौजूद रहे।संकुल समन्वयक राजेंद्र उमरिया,गजेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न करती गई।मंच संचालन रोशन हिरवानी ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें