डबल इंजन सरकार का असर केंद्र 15 लाख टन उसना भी लेगा

बड़ी राहत : कुछ घंटों के अंदर ही छत्तीसगढ़ का प्रस्ताव मंजूर

केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार का असर अब फटाफट हो रहे फैसलों के रूप में भी देखने मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पूल में 15 लाख मीट्रिक टन उसना चावल लेने की अनुमति केंद्र सरकार ने दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बृहस्पतिवार को ही राज्य के हित में केंद्रीय पूल में अरवा व उसना चावल का कोटा बढ़ाने के संबंध में पत्र लिखकर केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री का आग्रह तत्काल स्वीकार किया है।

यह छत्तीसगढ़ राज्य और यहां के किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को राज्य की ओर से आभार जताया है और कहा है कि डबल इंजन की सरकार का असर है कि लंबित मांग एक ही दिन में पूरी की गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य और किसानों के हित में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन 61 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 74 लाख मीट्रिक टन किए जाने का अनुरोध किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें