पुलिस के द्वारा कोण्डागांव नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई

कोंडागांव – कल दिनांक 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना एवं चुनाव परिणाम जारी होंगे। जिसके मद्देनजर थाना कोंडागॉव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर आज् दिनांक2.12.2023 को कोंडागॉव पुलिस के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री डी0 आर0पोर्ते, एसडीओपी कोंडागॉव श्री निमितेश सिंह,डी0एस्0पी0 अनिल विश्वकर्मा,रुपेश कुमार,लक्ष्मण पोटाई, के0पीप0 मरकाम, थाना प्रभारी कोंडागॉव व आनंद सोनी एवं समेत पुलिस अधिकारी/स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें