
बस्तर संभाग के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. डी.एल पटेल जिला संगठक श्री शशिभूषण कनौजे के मार्गदर्शक में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर ईकाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड विकास खंड बडेराजपुर जिला कोंडागांव का शिविर ग्राम सोनपुर में दिनांक 29/11/2023 से 05/ 12 /2023 तक किया जा रहा है प्रथम दिवस में शिविर उद्घाटन मुख्याअतिथि ग्राम पटेल श्री पुन्नालाल मण्डावी , अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्री सुमनलाल कोर्राम के , विशेष अतिथि श्री रूप सिंह मरकाम, गोपी राम नाग, सदासिंह भास्कर श्री चैन सिंह मरकाम, वरिष्ठ नागरिक माध्यमिक स्कूल से शिक्षक श्री रमेश वैद्य, श्री राकेश कुमार साहू प्राथमिक शाला से लोकेश्वर सिन्हा, पुरुषोत्तम नाग द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र में द्वीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय सेवा योजना ध्वाजा रोहण कर राज्य गीत से शुभारंभ किया गया

यह शिविर इसलिए लगाया गया है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में समाज सेवा के द्वारा शिक्षा और शिक्षा के साथ समाज सेवा कर व्यक्तित्व विकास कर सकें तथा राष्ट्र के सेवा के प्रति भी एक सेवा का भाव उत्पन्न हो एन एस एस के मुख्य थीम नशामुक्ति के लिए युवा पर बच्चे नारा, रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को नशा से दूर करने के लिए प्रयास करते हैं साथ में बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर भी बच्चों द्वारा जोर देने फोकस करने प्रयास करते हैं*
*आये हुए अतिथि गण द्वारा उद्धबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्यारे बच्चों आशिर्वाद प्रदान करते जिस उद्देश्य से आये हैं उसकों पूर्ण करें साथ ही गाँव के विकास के लिए समाज सेवा कर अपनी व्यक्तित्व विकास करें*
*इस कार्यक्रम में एन एस एस के समस्त वांलिटियर्स, माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला के सभी बच्चे उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय योजना का कार्यक्रम अधिकारी अमर सिंह पुरामें के द्वारा किया गया
खमन वासुदेव

