केशकाल घाट मरम्मत कार्य के चलते 18 नवंबर से 30 नवंबर तक माल वाहक बड़ी वाहनों के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है जगदलपुर से आने वाली माल वाहक गाड़ियों को केशकाल से विश्रामपुरी नगरी होते हुए धमतरी की तरफ निकलना पड़ रहा है जिससे 80 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय कर रायपुर गाड़ियां पहुंच रही है वाहन मालिकों ने आर्थिक एवं मानसिक क्षति की बात प्रशासन से की है 7 दिन बीत जाने के बाद भी 12 मोड़ों की केशकाल घाट में सिर्फ पांच मोड में ही मरम्मत का कार्य किया जा सका है। बचे हुए दिनों में बाकी के सात मोड में मरम्मत का कार्य पूरा हो पाएगा या नहीं धीमी रफ्तार से हो रहे मरम्मत कार्य को लेकर राहगीरों ने नाराजगी जाहिर की, मरम्मत कार्य स्तरहीन एवं लीपा पोती मात्र करने का आरोप भी राहगीरों एन एच विभाग पर लगाया नेशनल हाईवे विभाग के ई श्री आर के गुरु ने कहा है कि 50 लख रुपए की लागत से यह पेचिंग कार्य केशकाल घाट में करवाया जा रहा है और केंद्र सरकार से 13 करोड़ का नई रोड भी स्वीकृत हो गई है जिसका टेंडर लग चुका है ,आने वाले दिनों में कांकेर शहर, केशकाल घाट एवं केशकाल शहर की नेशनल हाईवे सड़क नेशनल हाईवे विभाग की बस्तर संभाग के आई श्री आर गुरु के अनुसार कांके से लेकर केशकाल घाट होते हुए केशकाल शहर की कुल मिलाकर 12 किलोमीटर सड़क के लिए 13 करोड रुपए केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर लिए हैं और इसके लिए निविदा भी निकल जा चुकी है आने वाले एक दो महीने के अंदर कांकेर शहर केशकाल घाट एवं केशकाल शहर में मोटी डामरीकरण की परत चढ़ाई जाएगी जिससे,राहगीरों को हो रही समस्या से लोगों को समाधान मिलेगा ।
✒️ *नरेश पाण्डे कोंडागांव*
???? +91 7879593555
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ????????
https://youtube.com/@newscg2416?si=lbU_eKlcqMsOw-Sj
website : newscg24.in
छत्तीसगढ़ की हर छोटी बड़ी खबरों को चैनल पर लगवाने के लिए हमसे संपर्क करें ।
Whatsapp ग्रुप में शामिल होने के लिये नीचे दिए लिंक में क्लिक करिए और छत्तीसगढ़ के खबरो से अपडेट रहिये
Follow this link to my whatsapp group : ????????
https://chat.whatsapp.com/IxXACzUpa4sFSCVWX2AQLK


