
*चैयतू गायता (आलोर) शासकीय महाविद्यालय फरसगांव में मनाया गया 24 वां कारगिल विजय दिवस*

चैयतू गायता (आलोर) शासकीय महाविद्यालय फरसगांव में एनएसएस एवं आइक्यूएसी के तत्वधान में 24 वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया । जिसके अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई सन 1999 को कारगिल नामक स्थान पर लोहा लेते हुए हमारे देश के जाबाज जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे व विजय हासिल की थी। उन सभी भारत के वीर सपूतों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ चौधरी, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी तीरथ बरिहा, आइक्यूएसी प्रभारी राजेंद्र मरकाम, मनीराम जांगड़े, चंपा मरकाम, सुलोचना सलाम एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

