कोहकामेटा संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव गौरगांव में मनाया गया

*कोहकामेटा संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव गौरगांव में मनाया गया*
केशकाल । मंगलवार को आयोजित प्रवेश उत्सव में संकुल कोहकामेटा के गौर गांव में मुख्य अतिथि सगीर अहमद कुरेशी सदस्य मदरसा बोर्ड एवं महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष केशकाल शामिल हुए ।नव प्रवेश बच्चों को मिष्ठान खिलाकर शाला में दाखिला दिला कर निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम मे संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधानाध्यापक गण और संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
समारोह में सगीर कुरैशी ने बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने हे तु प्रेरक बातें बताई और शिक्षा की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला साथ ही शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारियों को इस वर्ष कड़ी मेहनत और लगन से अच्छे परिणाम लाने के प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे बताया कि केशकाल विकासखंड के जितने भी स्कूल जर्जर हैं उनके लिए राशि शासन स्तर पर स्वीकृत की गई है और जल्द ही बच्चों को आकर्षक शाला भवन मिल जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया । शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे शासन स्तर के प्रयासों से सभी को अवगत कराया । उत्सव के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए नए बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की और पढ़ाई लिखाई कर अपने घर परिवार और गांव का नाम रोशन करने की कामना की।
वही महेंद्र नेताम ने नन्हे बच्चों को पुस्तक और ड्रेस वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही आज मैं इस मुकाम में पहुंचा हूं और बच्चों के माता-पिता से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने अपना योगदान दें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी बच्चों की मॉनिटरिंग करने की अपील की ताकि कोई भी बच्चा शाला में दाखिल होने से ना छूटे और ग्राम एवं बसाहट के सारे बच्चे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। आयोजित कार्यक्रम में नेताम ने आगे कहा की निश्चित ही अनुसूचित जाति जनजाति क्षेत्र के बच्चे आज देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं संविधान ने हमें इतने अधिकार दिए हैं जिसके बारे में शिक्षा से ही हम जागरूक बन सकते हैं। व्यक्ति, परिवार, ग्राम, विकासखंड और जिला में बच्चों को विशेष उपलब्धि हासिल करने की और लगन से पढ़ाई करने की कामना करते हुए बच्चों को शुभ आशीष दिया।
संकुल प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए माध्यमिक शाला गौरगांव में अतिरिक्त भवन की मांग की और बताया कि कक्षा पहली में संकुल अंतर्गत कुल 36 बच्चों का एवं माध्यमिक शाला में 6वी में कुल 40 बच्चों का दाखिला कराया जा चुका है तथा संकुल अंतर्गत कुल 5 प्राथमिक एवं 2माध्यमिक शाला में इस शिक्षा सत्र में कुल 284 एवं हाई स्कूल में 68 बच्चे अध्ययनरत हैं। सभी बच्चों को निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक वितरण एवं सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया जा चुका है एवं पाठ्यक्रम अनुसार अध्यापन कार्य आरंभ किया गया है। प्र अ माध्यमिक शाला गौरगांव शकुंतला कुदराम ने सभी अतिथियों को मध्यान्ह भोजन खिलाया, एवम मीना जैन शाला को सिलाई मशीन भेंट की।इसी क्रम में पाशा अली प्रधान अध्यापक 500 रू बीईओ केशकाल ने 500रू शाला को प्रदान किया।इस आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल केमरो, अरुण अग्निहोत्री विधायक प्रतिनिधि, सतीश नाग जनपद सदस्य, माखन कोमरा ,अमित मंडावी ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ,रतनी बाई सरपंच,नंदलाल सिन्हा, गुप्तेश्वर बघेल राधे लाल सलाम अजय मरकाम , हेमलाल कावरे एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्यगण वार्ड पंच पालक गण एवं ग्रामवासी शामिल रहे।मंच संचालन संकुल समन्वयक सैयद शुएब अली ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें