*बे मौसम बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही गरज चमक के साथ कहीं पर घरों में पेड़ गिरा तो कहीं पर बिजली* रविवार 23/04/2023

*विश्रामपुरी/हरवेल*

*बे मौसम बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही गरज चमक के साथ कहीं पर घरों में पेड़ गिरा तो कहीं पर बिजली*
रविवार 23/04/2023

*विश्रामपुरी/हरवेल* *कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में रविवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली सुबह से धुप छाप का खेल चलता रहा और रात लगभग साढ़े 11 से सुबह 4 बजे के बीच मुसलाधार गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई जिसमें फसल के साथ साथ किसानों के घरों पर भी नुकसान हुआ*

*मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरवेल प्लाट पारा के किसान जोहन नाग/पिता भदरु नाग का मावेशी जो घर के पास आम के पेड़ के पास था और आकाशीय बिजली (गाज) के चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक घटना प्लाट पारा निवासी सोपसिंह नेताम/पिता मेहतर के घर के ऊपर विशालकाय पेड़ गिरने के कारण पुरी तरह से घर क्षतिग्रस्त हो गया*

*जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई ग्राम किबडा पिटीसपाल धामनपुरी कुल्दा पीड़ापाल,बालेंगा,छिंदली, कोपरा के आसपास भी भारी बारिश हुई जिससे फसलो के साथ साथ वनोपज को भी नुकसान हुआ*

Leave a Comment

और पढ़ें