*छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सनकी युवक ने हिंदू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं को गालियां देते सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड की है।* *इस वीडियो में युवक गौ मांस भी दिखा रहा है। साथ ही कह रहा है कि, मैं गाय का मांस खाऊंगा, यदि हिम्मत हो तो मेरा जो बिगाड़ सकते हो बिगाड़ लो। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ही युवक की जमकर पिटाई कि और इस करतूत की वजह से उसे पुलिस के हवाले किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। *

*छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सनकी युवक ने हिंदू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं को गालियां देते सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड की है।* *इस वीडियो में युवक गौ मांस भी दिखा रहा है। साथ ही कह रहा है कि, मैं गाय का मांस खाऊंगा, यदि हिम्मत हो तो मेरा जो बिगाड़ सकते हो बिगाड़ लो। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ही युवक की जमकर पिटाई कि और इस करतूत की वजह से उसे पुलिस के हवाले किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
*
दरअसल, युवक का नाम साजिद है जो सुकमा का रहने वाला है। बुधवार को इसने वीडियो बना कर हिंदू संगठन को गालियां दी। वीडियो में धमकी भरे तेवर में युवक ने कहा कि हिम्मत है तो मेरा जो करना चाहो कर लो। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शहर में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की। इधर, मुस्लिम समुदाय के लोग भी युवक की इस करतूत से खफा दे। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले के दिया। ताकि, शहर का माहौल खराब न हो।

मामला जैसे-जैसे तूल पकड़ता गया वैसे-वैसे संगठन के लोगों और शहरवासियों की भीड़ पुलिस थाना में बढ़ती गई। बुधवार की देर रात तक बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद, गौ सेवक समेत अन्य संगठन के लोग पुलिस थाना में ही बैठे रहे। मामले की FIR दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस अफसरों ने भी कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि, इस मामले को लेकर शहर में एक बार फिर से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। हालांकि, पुलिस फोर्स भी अलर्ट है।

रामनवमी से पहले भी हुआ था विवाद
सुकमा जिले में पिछले 10 दिनों से हिंदू और मुलसमान समुदाय के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है। रामनवमी से पहले भी दोनों समुदाय के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दोनों समुदाय के लोगों को खदेड़ा था।

Leave a Comment

और पढ़ें