



छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जुट जायें कार्यकर्ता – दीपेश अरोरा
बूथ को अभेद बनाना है जीत का मंत्र – रामेश्वर उसेण्डी
बूथ सशक्तिकरण की बैठक में हुए शामिल , कार्यकर्ताओं में भरा जोश
केशकाल छत्तीसगढ़ में सत्तासीन होने का रास्ता बस्तर से होकर निकलता है, इस बात को बखूबी समझते हुये भारतीय जनता पार्टी बस्तर अंचल में रणनीतिक रूप से पूरा जोर लगा रही है | भाजपा कोण्डागांव जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा व विधानसभा केशकाल प्रभारी टिकेश्वर जैन व दोपहर बाद विधानसभा केशकाल के ग्राम नवागढ़ पहुंचे और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुये व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया |
विधानसभा प्रभारी केशकाल टिकेश्वर जैन ने बैठक में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढा़ते हुये कहा कि समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के अनूकुल वातावरण है | भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है | कांग्रेस ने इस देश में पचास साल शासन किया मगर यह स्थान वह नहीं बना पायी | केन्द्र में और प्रदेश में भाजपा का शासन हो, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ सतत कार्य करना है | टिकेश्वर जैन ने कहा कि चुनाव में विजय हासिल करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण ईकाई मतदान केंद्र है, जिसे मजबूत करने निरंतर कार्य करना है | बूथ सशक्तिकरण अभियान में अपने बूथ को मजबूत व अभेद बनाने कार्यकर्ता जुट जाये | आसन्न विधानसभा चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का परचम लहराना है |
जिला अध्यक्ष कोंडागांव भाजपा दीपेश अरोरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है | दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है केशकाल विधानसभा के एक एक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से काम करें व बूथ को मजबूत बनाये | केन्द्र की योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें | लाभार्थी हितग्राहियों की सूची बना कर सीधे संपर्क साधे | छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें |
भाजपा मंडल अध्यक्ष केशकाल रामेश्वर उसेंडी ने स्वागत उद्बोधन दिया | कार्यक्रम का संचालन विजय पोया व आभार प्रदर्शन केशकाल बूथ प्रभारी रेनू राम ने किया ने किया |
महत्वपूर्ण इस बैठक में प्रमुख रूप से तरुण साना जी जिला महामंत्री कोंडागांव शक्ति केंद्र विस्तारक रुपनारायण जैन लम्बोदर सलाम गोपेन्द्र मरकाम श्री राम यदु अमेल नेताम देवलाल मरकाम आदि सहित मण्डल, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे |
__________________
