*अपना बूथ सबसे मजबूत को ले कर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ* चुनाव विजय प्राप्त करने अपने बूथ की सशक्तिकरण की आवश्यकता- केदार कश्यप जिले के सभी 586बूथ को कार्यकर्ता बनाये मजबूत – लता उसेंडी

*अपना बूथ सबसे मजबूत को ले कर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ*

चुनाव विजय प्राप्त करने अपने बूथ की सशक्तिकरण की आवश्यकता- केदार कश्यप

जिले के सभी 586बूथ को कार्यकर्ता बनाये मजबूत – लता उसेंडी

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने भारतीय जनता पार्टी एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है भाजपा का पूरा फोकस प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने में है जिसके लिये भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया है। जिसकी महत्वपूर्ण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें जिले के सभी 10 मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की महत्त्व को बताते विवरण पूर्वक कार्य करने मार्ग प्रशस्त किए श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत हो, इसके लिये सभी कार्यकर्ता को सहयोग रूप के कार्य करना है 31 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य पूरा करना निर्धारित किया गया है गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है बूथ के सशक्त होने का सीधा लाभ आगामी चुनावों में मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने कहा कि समूचे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया गया है | जिले के सभी 586 बूथ को मजबूत बनाने मेहनत करनी है | इस महत्वपूर्ण अभियान में दृष्टि रखने विस्तारक भी होंगे |

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगी, साथ ही महिलाओं के बीच पहुँच कर राज्य की कांग्रेस सरकार की कुरीतियों को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगी |
जिला कार्यशाला के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला सह प्रभारी बृजमोहन देवांगन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नारायणपुर विधानसभा प्रभारी मनोज जैन पूर्व विधायक सेवक राम नेताम आकाश मेहता संगीता पोयाम गोपाल दीक्षित प्रेम सिंह नाग अनिल अग्रवाल लक्ष्मी ध्रुव बालसिंह बघेल हेमचंद देवांगन जैनेंद्र सिंह ठाकुर कृष्णा पोयाम विश्वनाथ सिकदार मंगतू राम विजय पोया प्रशांत पात्र अनिता नेताम संजीव विक्की रवानी पोयाम सनिल भंसाली संतोष पात्र बिट्टू पाणिग्रही अविरल अरोरा एवं जिले के प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
_________________

Leave a Comment

और पढ़ें