
*केशकाल पंचवटी में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न* 

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक इकाई केशकाल की अतिआवश्यक बैठक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के.शशिधरन कि अध्यक्षता में पंचवटी (केशकाल ) के विश्रामगृह में 25 फरवरी शनिवार को आयोजित की गई थी ,इस बैठक में केशकाल इकाई के पत्रकारों ने अपनी सहभागिता निभाई ,इस बैठक में विगत दिनों संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के सम्बंध में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के .शशिधरन द्वारा सभी पत्रकारों को अवगत कराया गया , ततपश्चात आगामी प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल को बनाये जाने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर सहमति प्रदान की गई ,साथ ही नवीन सदस्यता और पुराने सदस्यों के नवीनीकरण संबंधी चर्चा की गई
साथ ही छत्तीसगढ़ में मार्च माह में पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन आई. जे. यु.( I J U) का तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न होना है , सभी सदस्यों की सहमति से उक्त कार्यशाला हेतु विज्ञापन के माध्यम से सहयोग प्रदान करने हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया ! बैठक में पत्रकारों को पुलिस और प्रशासन द्वारा सहयोग न करने की बात पर भी चर्चा हुई ,सभी सदस्यो ने इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए यह तय किया कि SDM ,SDOP और टीआई से इस विषय को लेकर उन्हें अवगत कराया जाय ,सभी सदस्य केशकाल थाना पहुंच टीआई विनोद साहू से मिले और उन्हें अपनी इस शिकायत से अवगत कराया ,टीआई विनोद साहू ने सभी पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि आगे से पत्रकारों की इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ,उन्हें शिकायत का मौका नही मिलेगा ! इस अवसर पर संघ के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष के. शशिधरन ,गिरीश जोशी ,जुनेद पारेख ,इमरान पारेख ,रूपेंद्र कोर्राम ,अशफाक मेमन ,सरानन्द मरकाम ,शेख मकबूल ,मुजीब उस्मान ,और अंतागढ़ के पत्रकार साथी राजेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे !

