पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम के साथ अंतागढ़ मेला कवरेज के दौरान हुए मारपीट के मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए अंतागढ़ क्षेत्र के समाज प्रमुखों ने एसडीएम व एसडीओपी अंतागढ़ को दिया संयुक्त रूप से ज्ञापन कहा मुख्य फरार आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार पीड़ित पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम को दिलाए न्याय | मारपीट के षड्यंत्रकारी मुख्य आरोपी के ऊपर लगाएं एट्रोसिटी कानून |

पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम के साथ अंतागढ़ मेला कवरेज के दौरान हुए मारपीट के मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए अंतागढ़ क्षेत्र के समाज प्रमुखों ने एसडीएम व एसडीओपी अंतागढ़ को दिया संयुक्त रूप से ज्ञापन कहा मुख्य फरार आरोपी को जल्द करें गिरफ्तार
पीड़ित पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम को दिलाए न्याय |
मारपीट के षड्यंत्रकारी मुख्य आरोपी के ऊपर लगाएं एट्रोसिटी कानून |


अंतागढ मेला कवरेज करने पहुंचे पत्रकार रूपेन्द्र कोर्राम के साथ हुए मारपीट के मामले को लेकर समाज में आक्रोश व्याप्त है ,अब तक मारपीट का मुख्य आरोपी विनीत सक्सेना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है | जल्द से जल्द विनीत सक्सेना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज ने आज एसडीएम श्री पैकरा को ज्ञापन सौंपा है | एसडीएम ने कहा जल्द होगी मुख्य आरोपी गिरफ्तार समाज के लोग धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पीड़ित पत्रकार के प्रति हमारी भी संवेदना है |

समाज के लोगो ने अंतागढ एस.डी.ओ.पी. अमर सिदार को भी ज्ञापन दिया,एसडीओपी अमर सिदार ने कहा की जल्द से जल्द मारपीट के मुख्य आरोपी विनीत सक्सेना की गिरफ्तारी की जाएगी |

Leave a Comment

और पढ़ें