*बस्तर डाइट के प्रशिक्षण अधिकारी केशकाल के स्कूलों की जांच की*

*बस्तर डाइट के प्रशिक्षण अधिकारी केशकाल के स्कूलों की जांच की*

केशकाल। बस्तर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर से जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र जोशी बुधवार को केशकाल पहुंचे। जहां उनके द्वारा ब्लॉक के कन्या हायर सेकेण्डरी,प्राथमिक शाला टिकरापारा, प्रा शाला डीहीपारा का अकादमिक अवलोकन किया गया।विकासखंड के अधिकारी प्रकाश साहू एवम शुएब अली इस जांच में साथ उपस्थित रहे। राजेंद्र जोशी ने बुनियादी संख्यात्मक एवं साक्षरता ज्ञान के तहत शाला में सरल ,सहज और आकर्षक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाए तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु टिप्स दिए गए।समय पूर्व शैक्षणिक गतिविधि पूर्ण कर मॉडल प्रश्नों के आधार पर बच्चों को कुशल मार्गदर्शन देकर अभ्यास करने कहा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें