
*विकासखंड केशकाल के संकुल समन्वयक कार्यकारिणी का गठन*


केशकाल। ब्लॉक केशकाल अंतर्गत 39 संकुल समन्वयक द्वारा आज हायर सेकेण्डरी स्कूल सुर्डोंगर में विकासखंड संकुल समन्वयक संघ की कमेटी गठित की गई।संकुल समन्वयको के अधिकार के संरक्षण एवम एकता हेतु कमेटी का गठन आवश्यक हो गया था।जिला स्तर संकुल समन्वयक संघ के दिशा निर्देश अनुसार पुखराज पाठक को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।जिला व अन्य ब्लॉक से आए पदाधिकारी के समक्ष सर्वसम्मति से केशकाल विकासखंड कार्यकारिणी हेतु मोइन शेख का चयन किया गया।उपाध्यक्ष अजय यादव,महेश शोरी।सचिव सुजीत मरकाम,सहसचिव भारत नागवंशी,कोषाध्यक्ष भुनेश्वर यादव,संरक्षक शफीक भारती,पुखराज पाठक,रामलाल ठाकुर,मीडिया प्रभारी सैय्यद शुएब अली, प्रवक्ता राजेश उइके का चयन किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सभी सीएसी के अधिकारों की रक्षा करने हेतु प्रतिबद्ध रहूंगा।एवं सभी साथियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस चुनाव प्रक्रिया में रामचंद्र सोनवंशी,महेंद्र सोना,राजू दीवान,शीतल कोर्राम, धरम देवांगन,मयाराम उसरे एवम केशकाल विकासखंड के सभी संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

