
*अंतागढ़ _पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी विनीत सक्सेना फरार .पुलिस खोजबीन कर रही रही है*
कांकेर, अंतागढ़ में चल रहे मेला को कवरेज करने के लिए “हर खबर” इलेक्ट्रॉनिक मिडिया बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ़ रूपेंद्र कोर्राम अंतागढ़ गए थे ।
वहां कुछ अपराधिक तत्वों के लोगों के द्वारा रूपेंद्र के ऊपर सोची समझी साजिश के तहत जानलेवा हमला किया गया है।
ऐसा लगता है कि अपराधिक तत्वों के ऊपर किसी का संरक्षण प्राप्त है। खुलेआम बीच बाजार में मानवता को शर्मसार करते हुए बाहर से आए एक पत्रकार के साथ सोची समझी साजिश के साथ जानलेवा हमला किया गया है।
रूपेंद्र कोर्राम पत्रकार के साथ साथ गंधर्व गाड़ा समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति भी है।
पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। जिसमें 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही मुख्य आरोपी विनीत सक्सेना अभी भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मुख्य आरोपी विनीत सक्सेना घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है पुलिस के द्वारा

