*कराटे टेक्निकल सेमिनार में जिले के खिलाड़ियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर*

*कराटे टेक्निकल सेमिनार में जिले के खिलाड़ियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर*

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराते-डो एसोसिएशन व जिला कराटे संघ के सयुंक्त तत्वाधान में स्थानीय समुदायिक भवन फरसगांव में कराटे टेक्निकल सेमिनार तथा बेल्ट टेस्ट (परीक्षा) का आयोजन किया गया था जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् कोंडागांव के सदस्यो को मुख्य अथिति के रूप मे आमंत्रित किया गया। जिले के कराटे खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के तहत जूडो/कराटे की टेक्निक का प्रशिक्षण लिया । सेंसेई सरजीत सिंह बख्शी (अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ सोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में जिले के खिलाडिय़ों को पंच, किक, ब्लॉक, प्रतिद्वंदी को लॉक करते हुए प्रहार करने, काता, कुमिते के टेक्निक सिखाया गया । प्रशिक्षण उपरांत कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट भी लिया गया । जिसमें 26 येलो बेल्ट, 7 ग्रीन बेल्ट, 1 ब्लू बेल्ट, 4 परपल बेल्ट और 13 खिलाड़ी ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य पूर्व सैनिक बलदेव नेताम, जिला कराटे संघ के सचिव व प्रशिक्षक राकेश कुमार ने भी सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Comment

और पढ़ें