
*कोंडागांव/माकड़ी की खबर*
कमलेश मरकाम कि खबर

*विकासखंड माकड़ी में शान से लहराया तिरंगा*
*26/01/2023 दिन गुरुवार को 74 वां गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी धुमधाम के साथ मनाया गया*
*कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड माकड़ी में जनपद पंचायत कृषि स्थाई समिति सभापति धड़ऊ पांडे एवं अध्यक्ष वाडेराम शोरी के द्वारा तिरंगा फहराया गया*
*कोंडागांव/माकड़ी* *कोंडागांव जिले के अंतर्गत ब्लाक माकड़ी के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उद्यानिकी विभाग में गणतंत्र दिवस के 74 वां वर्षगांठ पर धुमधाम के साथ मनाया गया साथ में इस दिन बसंत पंचमी भी मनाया गया*
*सर्वप्रथम भीमराव अम्बेडकर के छाया प्रति के पुष्प हार एवं दीप प्रज्वलित कर तिरंगा फहराया गया और सभी को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं और बधाई भी दी गई*
*जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद जनपद पंचायत माकड़ी के कृषि स्थाई समिति के सभापति धड़ऊ पांडे,वाडेराम शोरी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रभारी श्रीमती मीना नेताम, कृषि विकास अधिकारी श्री जी.आर.उईके, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मंगल राम नेताम, श्री रामलाल मरकाम, श्री तुलसी राम नेताम,श्री लच्छिन मोर्य, श्री सुरेश सोना, सुश्री सीमा एल्मा, बीटीएम श्री भुपेंद्र सिन्हा, कल्पनाथ मरकाम, शिवप्रकाश मरकाम, लखेश्वर वैध एवं आदि मौजूद रहे*

