छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में रेस्ट हाउस कोडागांव में बैठक आयोजित किया गया था

छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में रेस्ट हाउस कोडागांव में बैठक आयोजित किया गया था जिसमें प्रमुख रुप से लोक निर्माण विभाग में कार्यरत स्थाई गैंग श्रमिकों को 20 वर्ष का सेवा बंधन को समाप्त करते हुए 10 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात समयमान दिए जाने, स्थाई गैंग श्रमिकों को बरसात एवं ठंड के समय रेनकोट एवं गरम कोट दिए जाने, समस्त शासकीय अवकाश प्रदाय कराए जाने, स्थाई गैंग श्रमिकों के सामायिक मृत्यु के पश्चात परिवार के आश्रित सदस्यों को वाहन चालक, समयपाल, चौकीदार आदि पदों पर योग्यतानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने , लंबे समय से कार्यरत स्थाई गैंग श्रमिकों को योग्यता अनुसार समयपाल, वाहन चालक, चौकीदार, हेल्फर, राजमिस्त्री, बढ़ाई आदि पदों पर पदोन्नत किया जाने इत्यादि मांगों को पूर्ण कराए जाने हेतु संघ के द्वारा विभागीय मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू एवम् विभागीय उच्च अधिकारी से मंत्रालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। तहसील कार्यालय केशकाल में अंशकालीन स्वच्छकर्ता के रूप में कार्यरत महिला कर्मचारी श्रीमती सूर्या बाई को माह जून 2022 से आज दिनांक तक सात माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिससे इसकी हालत दयनीय हो चुकी है इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से महिला के द्वारा संपर्क करने पर बजट का अभाव बताया जा रहा है इस महिला कर्मचारी को कभी भी नियत समय पर वेतन का भुगतान विभाग के द्वारा नहीं किया जाता है । इस संबंध में कलेक्टर जिला कोंडागांव को महिला कर्मचारी एवम् संघ के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही इनके वेतन भुगतान करने का निवेदन किया गया साथ ही ये महिला कर्मचारी वर्ष 1990 से कार्य कर रही है इसलिए वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए अंशकालीन स्वच्छ करता से पूर्ण कालीन स्वच्छ करता के पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निवेदन किया गया है। संघ के पदाधिकारी गिरिजा शंकर साहू महामंत्री छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ, चमन लाल वर्मा प्रांतीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष कोंडागांव, जयसिंह मरापी कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार देवांगन उप कोषाध्यक्ष , देवेंद्र सेठिया कार्यालय सचिव, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें