June 21, 2025 2:26 PM

*आहार प्रदायगी हेतु 8 फरवरी तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित*

*आहार प्रदायगी हेतु 8 फरवरी तक निविदा प्रस्ताव आमंत्रित*

*कोण्डागांव, 09 जनवरी/* कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोण्डागांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 हेतु जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आहार प्रदायगी के लिए ईच्छुक पंजीकृत स्व-सहायता समूहों या समितियों से 8 फरवरी 2023 तक खुली निविदा आमंत्रित की गयी है। निविदा प्रपत्र कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोण्डागांव में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर 16 जनवरी 2023 तक प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रस्ताव प्रतिपूरित कर 8 फरवरी 2023 को दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा प्रस्तावों को 8 फरवरी 2023 को अपरान्ह 3 बजे खोली जायेगी। उक्त निविदा संबन्धी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in पर देखी जा सकती है।

Leave a Comment