
पुलिस और प्रशासन के द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला
गया।आपको बतादें कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह धनेश्री और अनुभागी अधिकारी शंकरलाल सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार शाम को केशकाल नगर में पैदल मार्च निकाला , जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। रविवार को नारायणपुर जिले में घटित घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस के जवान जिला प्रशासन के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। ओर लोगों से अपील की गई कि आप लोग शांति बनाए रखे और पुलिस का सहयोग करें।

