
*आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया परन्तू अपने पीछे वह कई विवादो को जन्म दे दिया है।*
*आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान कि अनुपस्थिती चर्चा का विषय का बना रहा ।*
*इस विषय की जानकारी लेने पर ज्ञात हुवा कि इस आयोजन मे जनप्रतिनीधीयो और खासतौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी कि गई जिसके परिणाम स्वरूप नगर पंचायत अध्यक्ष कि अनुपस्थिती के लिए एक प्रमुख वजह बनी।*
*सर्वप्रथम विवाद सांस्कृतिक कार्यक्रम मे आमन्त्रित करने हेतू छपवाये गये आमन्त्रण कार्ड से प्रारंभ हुवा,*
*जिसमे नगर पंचायत के प्रथम व्यक्ति नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी करते हुवे देखा गया
नगर एवं जिला प्रशासन से जुडे अधिकारी कर्मचारीयो को तवज्जो दी गयी थी*
इस प्रकार का उदाहरण बहुत ही कम देखने को मिलता है कि गांव व नगर मे सार्वजनिक कार्यक्रम हो और वहां के प्रथम व्यक्ति सरपंच या नगर पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी की गयी हो,
*इस विषय मे नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान ने कहा*
विषय मेरे या किसी व्यक्ति विशेष के सम्मान से नही बल्कि पद की गरिमा से जुडा है।
जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनीधीयो के पद का सम्मान होना ही चाहिए,
**इस विषय पर आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य मनोज डडसेना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा **
चूंकि केशकाल सहिंत पुरे कोण्डागांँव जिले मे संचालित आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल समुह के अध्यक्ष जिलाधीश हैं अतः अध्यक्षता हेतू शाला प्रबंधन समीति ने जिलाधीश महोदय का चयन किया था,जबकि किसी कारणवश उनकी अनुपस्थिति मे केशकाल वनमण्डल अधिकारी गुरूनाथन एन से अध्यक्षता कराई गयी,यह शाला प्रबंधन समीति का सामुहिक सर्वसम्मत निर्णय था,
*इस विषय में केशकाल नगर पंचायत के नेताप्रतिपक्ष नवदीप सोनी ने कहा*
जो पालक समीति के सदस्य भी हैं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुवे कहा कि नगर पंचायती क्षेत्र अंतर्गत ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमो मे जनप्रतिनीधयो की अनदेखी कर प्रशासनिक अधिकारीयो से अध्यक्षता कराने का निर्णय गलत है साथ ही उन्होने शाला पालक समीति से सर्वसम्मत अध्यक्ष चुनाव कराने की मांग
भी की है।।विद्यालय की फोटो संलग्न है ।।

