*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में किया गया सायकल वितरण*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में किया गया सायकल वितरण*

*कोण्डागांव*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की छात्राओं को मुख्यमंत्री नि:शुल्क सायकल वितरण योजना अंतर्गत सायकल का वितरण किया गया । सायकल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री उमा नाग जनपद सदस्य दहिकोंगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सनाय नेताम सरपंच ग्राम पंचायत दहिकोंगा, विशिष्ट अतिथि के रूप में फरसराम बघेल, पनेश्वरी पटेल, समली मरावी, संस्था प्राचार्य टी पी जोशी सहित कक्षा नवमीं में अध्ययनरत बालिकाओं के माता पिता व पालक गण उपस्थित रहे । इस वर्ष विद्यालय में अध्ययनरत 54 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि सुश्री उमा नाग ने छात्रों को साइकिल वितरण करते हुए कहा कि साइकिल योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है । इस योजना से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागृति एवं प्रोत्साहित किया जाता है । बालिकाओं को अनुशासन, सही समय एवं सही तरीके से अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती सनाय नेताम ने बालिकाओं को बताया कि साइकिल से स्कूल आने जाने समय की बचत के साथ -साथ बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलती है । प्राचार्य टीपी जोशी ने बालिकाओं को सही समय पर स्कूल आने एवं उत्कृष्ट लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत् अध्ययन करने पर जोर दिया । वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व उपसरपंच फरसराम बघेल ने भी बालिकाओं को अच्छी शिक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रदान की । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के व्यायाम शिक्षक ऋषिदेव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया । कार्यक्रम में बालिकाओं के पालक के साथ-साथ संस्था के प्राचार्य टीपी जोशी, सायकल वितरण प्रभारी योगेश्वर सिन्हा, व्याख्याता अमलेश बारले, कमलेश्वर कुमेटी, शशि मंडावी, हेमलाल देशमुख, रश्मि गिरी गोस्वामी, दशरथ लाल ध्रुव, वर्षा मंडावी, ऋतु वर्मा, भारती शर्मा, ऋषिदेव सिंह, गीता नेताम, किरण वर्मा, ओमप्रकाश सेठिया, पीआर कोर्राम, गणेश राम यादव, सायतू कोर्राम, होमेश्वरी कश्यप, एस मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे ।

ऋषिदेव सिंह व्यायाम शिक्षक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा
जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़

Leave a Comment

और पढ़ें