*डीएसपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा स्कूल की बालिकाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।*

*”हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में किया विशेष कार्यक्रम।*

*डीएसपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा स्कूल की बालिकाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।*

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने राज्य की बेटियों को सशक्त और सुरक्षित करने के उद्देश्य से *’हमर बेटी- हमर मान’* नाम के अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले की महिला अधिकारियो द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में अध्ययनरत बालिकाओं को “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत अभियान की जानकारी दी गई।

बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ”हमर बेटी- हमर मान” अभियान की शुरुवात की गई है। उप पुलिस अधीक्षक डॉ भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा अपनी टीम के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड जाकर स्कूल की बच्चियों को “हमर बेटी- हमर मान” के तहत राज्य की बेटियों के लिए जारी *हेल्पलाइन नंबर +91 1800 123 6010* की जानकारी दी गई। जिस पर शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

“हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत डीएसपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा एवं निरीक्षक श्रीमती अर्चना धुरंधर ने बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और उनके अधिकारों पर जानकारियां दी। महिला सुरक्षा हेतु लांच किए गये एप के संबंध में भी स्कूल की बच्चियों को उसके इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा स्कूल की बच्चियों को गुड टच, बेड टच, उनके कानूनी अधिकार, यातायात नियम एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी भी दी गई जिसमें पीड़ित महिला द्वारा अपने मोबाइल से *अभिव्यक्ति एप में एसओएस बटन* दबाने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस की सहायता उपलब्ध होगी। साथ ही कोंडागांव जिले में कार्यरत महिला सेल एवं महिला परामर्श केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में *”राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका”* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को कोंडागांव पुलिस की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक श्रीमति अर्चना धुरंधर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड के प्रिंसिपल श्री चंद्रेश चतुर्वेदी एवं स्कूल के अन्य टीचर व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें