
*फरसगांव महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया*
शासकीय चैयतू गायता आलोर शासकीय महाविद्यालय फ़रसगांव में स्वीप नोडल अधिकारी व आइक्यूएसी प्रभारी द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 25/11/ 2022 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उप निर्वाचन अधिकारी(SDM) फ़रसगांव श्रीमती सीमा ठाकुर के द्वारा सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित जानकारी दी गई एवं ऑफलाइन व ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप का पावर पॉइंट द्वारा नामावली में नाम जुड़वाने, आधार लिंक, विलोपन त्रुटि सुधार हेतु समस्त जानकारी (स्वीप )नोडल अधिकारी द्वारा दी गई एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त निर्वाचन अधिकारी श्री मानकर (तहसीलदार),श्री मनोज कुमार (आत्मानंद प्राचार्य), श्री दिनेश ठाकुर व तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे,स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता भाषण एवं महाविद्यालय के (स्वीप)नोडल अधिकारी प्रो सीमा बघेल, श्री एमआर जांगड़े, श्री तीरथ बरिहा,श्री राजेंद्र मरकाम,श्रीमती रेखा तिवारी ,सुलोचना सलाम की उपस्थिति में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाकर कार्यक्रम में को संपन्न कराया गया।

