संकुल स्तरीय शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण आरंभ।*

*संकुल स्तरीय शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण आरंभ।*
इमरान पारेख कि खबर
केशकाल । राज्य शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा श्रेष्ठ पालकत्व हेतु जिला कार्यालय द्वारा संकुल समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला कार्यालय में रखा गया था जिसके अंतर्गत संकुल स्तर पर दिनांक 22 नवंबर 2022 तथा 23 नवंबर 2022 दो दिवसीय प्रशिक्षण समस्त शाला के संस्था प्रमुख को दिया जा रहा है। संकुल केंद्र कोह कामेटा के अंतर्गत समस्त 8 शालाओं के संस्था प्रमुखों को यह प्रशिक्षण संकुल केंद्र में दिया जा रहा है शाला में एसएमसी सदस्यों की भूमिका शाला के प्रति समर्पण व सहभागिता एवं बच्चों को शाला के प्रति आकर्षित करना तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने में एसएमसी की भूमिका के क्रियान्वयन को सरल माध्यम से लागू करने के संबंध में या प्रशिक्षण दिया जा रहा है तत्पश्चात समस्त संस्था प्रमुख अपने एसएमसी सदस्यों को इस प्रशिक्षण से अवगत कराएंगे। उक्त जानकारी संकुल समन्वयक सैयद शोएब अली ने बताई।

Leave a Comment

और पढ़ें