कलेक्टर श्री सोनी ने हितग्राही को जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत 2 लाख राशि का सौंपा चेक*

*कलेक्टर श्री सोनी ने हितग्राही को जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत 2 लाख राशि का सौंपा चेक*
इमरान पारेख कि खबर
*कोण्डागांव, 15 नवम्बर 2022/*कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत माकड़ी ब्लाक के हीरापुर निवासी श्रीमती संगीता देवांगन को 2 लाख रूपए दावा राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अनंतपुर के स्टॉफ मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि जिले मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान समूह से जुड़े दीदियों को बिहान कैडर द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना संबन्धी जानकारी प्रदान करने सहित पंजीयन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण ईलाकों में बिहान से जुड़ी दीदी इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में इस वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजनांतर्गत अब तक 14 प्रकरणों का निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें