सड़क मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने दिये निर्देश

*कमिश्नर बस्तर और आईजी ने केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य का लिया जायजा*
*सड़क मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने दिये निर्देश*
इमरान पारेख कि खबर
*कोण्डागांव 11 नवबंर 2022/* कमिश्नर बस्तर संभाग श्री श्याम धावड़े और पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री पी. सुन्दरराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में संचालित पेंच रिपेयर कार्य का औचक निरीक्षण किया और उक्त सड़क मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ नियत अवधि में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने इस दौरान केशकाल घाट के विभिन्न स्थलों पर किये जा रहे पेंच मरम्मत की गुणवत्ता भी देखी। इस मौके पर उन्होने केशकाल घाट के विभिन्न दुर्घटनाजन्य मोड़ पर सुरक्षा हेतु संकेतक अनिवार्य रूप से लगाये जाने कहा। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में व्यापक जनजागरूकता लाने सहित इन दिशा-निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, ईई एनएच श्री आरके गुरू, एसडीएम केशकाल श्री शंकरलाल सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें