
*जिले में खुरहा चपका टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ*
*जिला पंचायत अध्यक्ष ने पशुपालकों से टीकाकरण हेतु की अपील*
इमरान पारेख कि खबर 
*कोण्डागांव, 10 नवम्बर 2022/* राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम सोमवार को कोण्डागाँव के शहरी गोठान जामपदर में खुरहा चपका टीकाकरण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ0 शिशिर कांत पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, प्रभारी पशु चिकित्सालय डॉ0 नीता मिश्रा, खुरहा चपका टीकाकरण अभियान डॉ0 सुरेंद्र नाग उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि जिले के 04 विकासखण्डों एवं 58 ग्रामों में खुरहा चपका टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत देवचंद मातलाम द्वारा पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि जिले को खुरहा चपका रोग मुक्त बनाने हेतु हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। मैं जिले के सभी पशुपालकों से अपील करता हूं कि सभी गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण अवश्य करवायें।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी खुरहा चपका टीकाकरण अभियान डॉ सुरेंद्र नाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि खुरहा चपका टीकाकरण अभियान 07 नवम्बर से 21 दिसम्बर 2022 के मध्य संपादित किया जावेगा। इस हेतु जिले भर में 48 दलों का गठन कर ग्रामवार रोस्टर तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉ0 आरती मर्सकोले, डॉ0 ढालेश्वरी, डॉ0 दीपिका सिदार, वारिस नंद, डीके नेताम, माधुरी गौर, रेवती, संजय सिह एवं अन्य विभागीय कर्मचारी एवं नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

