आरक्षण विरोधी भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय चक्काजाम जिला -कोण्डागांव*

*आरक्षण विरोधी भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय चक्काजाम जिला -कोण्डागांव*

  विगत 19 सितंबर को *भूपेश बघेल सरकार* की लापरवाही के कारण उच्च न्यायालय में *अजजा वर्ग के 32%आरक्षण* के खिलाफ निर्णय आया है। उच्च न्यायालय के निर्णय से आदिवासी समाज का 32% आरक्षण और बस्तर एवम सरगुजा संभाग के जिला स्तरीय आरक्षण पर खतरा मंडराने लगा है *भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी जी* ने कहा अपने आप को आदिवासी हितैषी बताने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार आरक्षण के खिलाफ आयचिका दायर करने वाले *के.पी. खांडे* को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाती है और कांग्रेस के सभी आदिवासी विधायक मौन बैठे हुए है इससे साफ पता चलता है कांग्रेस की भूपेश सरकार आरक्षण विरोधी है इस आरक्षण विरोधी कांग्रेस सरकार एवं मौन बैठे आदिवासी विधायको के खिलाफ उनको नींद से जगाने के लिए आज *NH बस स्टैण्ड फरसगांव* में जिला स्तरीय चक्काजाम किया गया *नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी जी* ने कहा जब तक आदिवासियों का 32%आरक्षण पुनः वापस नहीं मिल जाता तब तक इसी तरह यह आंदोलन चलता रहेगा आज फरसगांव में चक्काजाम किया गया है आने वाले समय में जिला मुख्यालय कोण्डागांव में भी इसी तरह से चक्काजाम किया जायेगा *जिलाध्यक्ष संजू पोयाम* ने कहा यह सरकार आदिवासियों का आरक्षण छीनकर गोबर बेचने पर मजबूर कर रही है इस चक्काजाम कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा मनोज जैन,सेवक नेताम,संगीता पोयम,तरुण साना,गणेश दुग्गा,चंदन साहू,अनीता नेताम,हरिशंकर नेताम,बंटी नाग,सुकलाल मरकाम,शिवप्रसाद नेताम, मनीराम मंडावी,सुरेंद्र मरकाम, अंजोरी नेताम, झाड़ीराम सलाम,प्रशांत पात्र,अविनाश सोरी,सखाराम कोर्राम,देवेंद्र मौर्य, पोल्टू चौधरी,दिलावर कपाड़िया,हर्ष ढिल्लन,प्रिंस ढिल्लन, सतीश सोनी, भरत चक्रधारी,बालसिंह बघेल,यतिंद्र सलाम, घस्सू कश्यप, खेम नेताम,रौशन सेन,संजू ग्वाल एवम अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे
               

Leave a Comment

और पढ़ें