
*जिल
कोण्डागांव*
*इमरान पारेख कि खबर*
*कलेक्टर द्वारा नजूल भूमि पर आबादी भूमि पट्टा प्रदाय हेतु किया निरीक्षण*
*26 आवेदनों को पट्टे हेतु दी गई स्वीकृति*
*कोण्डागांव, 03 नवम्बर 2022/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा कोण्डागांव नगरीय क्षेत्र अंतर्गत नजूल भूमियों पर आबादी भूमि पट्टा प्रदाय करने हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं उनके सत्यापन हेतु 02 नवम्बर एवं 03 नवम्बर को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रकरणों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएनके कॉलोनी, आरईएस कॉलोनी, जामपदर पारा, कनेरा रोड़, बाजारपारा, सरगीपाल पारा, शीतला पारा, विकास नगर, जामकोटपारा, अम्बेडकर वार्ड एवं तहसीलपारा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से चर्चा कर प्रकरणों के सत्यापन हेतु भूमि मौका सत्यापन कर प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। जहां 02 नवम्बर को उन्होंने प्राप्त आवेदनों में से 08 प्रकरणों एवं 03 नवम्बर को 18 प्रकरणों की जांच की तथा सभी प्रकरणों का मौका सत्यापन कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गावरे, सीएमओ दिनेश डे, रीडर बसंत देवांगन सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

